केंद्रीय कारागार में बंद एक कैदी की मौ.त

कपूरथला, 23 अगस्त (अमनजोत सिंह वालिया) - केंद्रीय कारागार में बंद एक कैदी की मौ.त की खबर मिली है। सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर शालू ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल में बंद अजय कुमार पुत्र लाल चंद को तबीयत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल, कपूरथला लाया गया था। उन्होंने बताया कि जब कैदी की जांच की गई तो उसकी मौ.त हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि शव को सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#केंद्रीय कारागार में बंद एक कैदी की मौ.त