कांग्रेस द्वारा PM Modi पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर अहमदबाद में BJP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अहमदाबाद (गुजरात),30 अगस्त : बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। कांग्रेस के इस रवैये का विरोध देश के हर कोने में देखा जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल पर भाजपा ने अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
#PM Modi