धर्मपुर में भूस्खलन से हड़कंप, कई घर खतरे में
कसौली, 4 सितंबर (विशाल वर्मा) - प्रदेश में जारी भारी बारिश के बाद धर्मपुर क्षेत्र के बठोल में अचानक बड़ा भूस्खलन होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन मकान खाली करवाये गए, जबकि आधा दर्जन से अधिक घर खतरे की जद में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के बाद अचानक हुई दरारों से मिट्टी व मलबा खिसकने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है।
#धर्मपुर
# भूस्खलन