धौला कुआं कार दुर्घटना: पुलिस ने महिला चालक को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 15 सितंबर- दिल्ली कैंट के धौला कुआं इलाके में रविवार दोपहर बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आने से भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में उप सचिव नवजोत सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक लगभग 38 वर्षीय महिला गगनदीप कौर को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा के गुरुग्राम निवासी गगनदीप और उनके पति परीक्षित मक्कड़ भी कार पलटने से घायल हो गए थे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जानकारी हासिल करेगी।
#धौला कुआं कार दुर्घटना: पुलिस ने महिला चालक को किया गिरफ्तार