किसान को उसकी उपज का सही मूल्य मिलेगा: प्रधानमंत्री मोदी


 धार(मध्य प्रदेश), 17 सितंबर - प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज के आयोजन में नारी शक्ति का बहुत ध्यान रखा गया है। ये कार्यक्रम धार में हो रहा है परन्तु ये कार्यक्रम पूरे देश के लिए हो रहा है। पूरे देश में हो रहा है, पूरे देश की माताओं-बहनों के लिए हो रहा है।"
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के आंकड़ें सुनकर दुनिया के लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं... हमारी सरकार का जोर माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने पर भी है। हमारी सरकार 3 करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक लगभग 2 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन भी चुकी हैं।"
 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विश्वकर्मा जयंती के दिन देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी। किसान को उसकी उपज का सही मूल्य मिलेगा। पीएम मित्र पार्क से युवाओं को बहुत बड़ी संख्या में रोज़गार मिलेगा।"
 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यहां से  ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ हो रहा है। देशभर में अलग अलग चरणों में आदि सेवा पर्व की गुंज पहले से ही सुनाई दे रही है। आज से इसका मध्य प्रदेश संस्करण भी प्रारंभ हो रहा है। ये अभियान धार समेत मध्य प्रदेश के आदिवासी समाज को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का सेतु बनेगा।"

#प्रधानमंत्री मोदी