1990 से 2005 के बीच बिहार में 59 बड़े नरसंहार हुए थे- नित्यानंद राय
पटना (बिहार), 5 अक्तूबर - केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "1990 से 2005 तक का राबड़ी-लालू शासन जंगलराज के रूप में था। जंगलराज के बारे में सोचकर बिहार की जनता आज भी कांप उठती है। उस शासन काल में हत्या, अपहरण, नरसंहार और दुष्कर्म के रूप में जगंलराज को जाना जाता था। उन 15 वर्षों में 32 हजार से ज्यादा अपहरण की घटनाएं हुई थीं। उस समय बिहार में FIR नहीं होती थीं... 1990 से 2005 के बीच बिहार में 59 बड़े नरसंहार हुए थे।
#नित्यानंद राय