माउंट एवरेस्ट पर बर्फीले तूफान के बाद 200 से अधिक पर्वतारोही फंसे, 350 बचाए गए
बीजिंग 6 अक्टूबर माउंट एवरेस्ट के तिब्बती ढलानों पर बर्फीले तूफान के बाद 200 से अधिक पर्वतारोही फंस गए हैं, जबकि 350 अन्य को ग्रामीणों और बचाव दलों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।
रविवार को शिविर स्थलों पर फंसे पर्वतारोहियों की स्थिति हिमपात होने के कारण और भी खराब हो गई। सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण और बचावकर्मी आवश्यक सामान लेकर घटनास्थल की ओर पहुंचे, जहां शुक्रवार से लगातार हिमपात हो रहा है।
'बीबीसीÓ ने सोमवार को सरकारी चैनल सीसीटीवी के हवाले से बताया कि 200 से अधिक पर्वतारोही अब भी बर्फीले तूफान में फंसे हुए हैं। लगभग 350 पर्वतारोहियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
#माउंट एवरेस्ट

