राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज चार दिवसीय दौरे पर केरल पहुँचेंगी
तिरुवनंतपुरम, 21 अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 21 से 24 अक्टूबर तक चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आज दोपहर केरल पहुँचेंगी। इस दौरान वे राज्य भर में कई महत्वपूर्ण आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।राष्ट्रपति दोपहर 2.30 बजे भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान से तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगी। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन उनकी अगवानी करेंगे। राज्य की राजधानी में अपने प्रवास के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू को राजभवन में ठहराया जाएगा।
#राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु