डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने पीएपी कंम्प्लेक्स में शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी
जालंधर , 21 अक्टूबर - पुलिस स्मृति दिवस को लेकर आज जालंधर के पीएपी कंम्प्लेक्स में डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने पहुंचकर शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी।इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा भारत में पहली बार 5800 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ काम करने वाली पंजाब पुलिस पहले पुलिस है। वह उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की इसी एजेंसी पंजाब के माहौल को खराब करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आर्मी के बदलने के बाद से पंजाब में इलीगल एक्टिविटीज बढ़ती ही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पंजाब पुलिस अलग स्ट्रेटजी से काम करके इस सब को खत्म करने की कोशिश कर रही है।