पुलिस ने जगमन समरा के लिए अदालत से गिरफ्तारी वारंट किया हासिल 

फरीदकोट, 26 अक्टूबर (जसवंत सिंह पुरबा) - फरीदकोट पुलिस ने जगमन समरा के लिए अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है। समरा फरवरी 2022 में जेल कर्मचारियों से बचकर अस्पताल से फरार हो गया था और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आया है।

#पुलिस ने जगमन समरा के लिए अदालत से गिरफ्तारी वारंट किया हासिल