किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में SDM को ज्ञापन दिया


 कुरुक्षेत्र 30 अक्तूबर - हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में धान खरीद में धांधली और मिलीभगत के आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने  मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की। यहां पहुंचे किसानों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। यहां करीब 2 घंटे के प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में SDM को ज्ञापन दिया।इससे पहले सभी किसान पिपली के ताऊ देवीलाल पार्क में इकट्ठा हुए। यहां से रोष मार्च निकालते हुए सभी किसान सेक्टर-3 में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसानों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से पहले ही पुलिस बल को तैनात किया गया था।भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने मंडी से बाहर जाने वाले धान की गाड़ियों की तुलाई मंडी के कांटों पर की जानी थी, लेकिन इसे जानबूझकर नजरअंदाज किया गया। आरोप लगाया कि मंडियों में वास्तविक तुलाई न कर, जाली जे-फार्मों की पूर्ति के लिए फर्जी आंकड़े पोर्टल पर भरे जा रहे हैं।

#SDM