IND vs SA Test डाइव लगाने के चक्कर में कंधे में चोट खा बैठे सिराज
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गुवाहाटी टेस्ट में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। एकतरफ अफ्रीकी बल्लेबाज दनादन रन बनाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ, अब फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के कंधे में चोट लग गई है। नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर स्टब्स ने स्क्वॉयर लेग की तरफ शॉट खेला। गेंद पर चौका जाने से रोकने के चक्कर में सिराज ने डाइव लगाई। गेंद तो रोक ली,लेकिन उनके कंधे में चोट लग गई है। गेंद को वापस थ्रो करने के बाद वे कंधा पकड़कर दर्द में दिखे हैं। इसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट को मैदान पर आना पड़ा है। फिजियोथिरेपिस्ट उन्हें अपने साथ वापस पवेलियन ले गए हैं। सिराज की जगह सब्स्टीट्यूट फील्डर उतारा गया है। अभी यह जानकारी नहीं है कि चोट कितनी गहरी है और सिराज आगे खेल पाएंगे या नहीं।
#IND

