महायुति का जो महापौर होगा वह मराठी होगा- रामदास अठावले
मुंबई, 5 जनवरी - केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के प्रमुख रामदास अठावले ने कहा कि 2 दिन पहले वर्ली में हमारी जो महायुति की सभा हुई उसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया है कि महायुति का जो महापौर होगा वह मराठी होगा। महायुति ने तय किया है कि महानगरपालिका को हमें उद्धव ठाकरे के कब्जे से हटाना है। महानगरपालिका इसलिए उद्धव ठाकरे के कब्जे में आई थी क्योंकि भाजपा और RPI ने उन्हें अपना समर्थन दिया था। अब न भाजपा उनके साथ है और न ही RPI उनके साथ है... राज ठाकरे की सभाएं बहुत बड़ी होती हैं लेकिन उनके नाम पर वोट नहीं मिलते हैं। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे साथ आएं हमें खुशी है लेकिन हमें और भी ज्यादा खुशी तब होगी जब मुंबई का महापौर महायुति से होगा।

