Agra Draft Voter List: आगरा में 3.25 लाख वोटर लिस्ट से नाम काटे गए
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत आगरा से 8 लाख 36 हजार के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं, जबकि 3 लाख 25 हजार के नाम वोटर लिस्ट 2003 की सूची में नहीं हैं। अब इन्हें जिला निर्वाचन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। आगरा की नौ विधानसभा के 3671000 मतदाताओं की सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य हुआ था। 2763128 फॉर्म हुए डिजिटाइज्ड, 325405 मैपिंग से वंचित, 106358 मृतक, 97754 डुप्लीकेट, 296210 अनुपस्थित, 336621 स्थानांतरित हुए हैं।
#Agra Draft

