श्रीनगर में शीतलहर का प्रकोप जारी, डल झील पर पर्यटकों ने ठंडी सुबह का लिया आनंद
श्रीनगर, 16 जनवरी- जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। अधिकांश स्थानों पर तापमान में गिरावट देखी जा रही है और ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि, पर्यटक इस ठंड का आनंद ले रहे हैं। तापमान में गिरावट के साथ श्रीनगर में शीतलहर जारी है। पर्यटकों ने डल झील पर ठंडी सुबह का लुत्फ उठाया।
#श्रीनगर
# शीतलहर
# डल झील
# पर्यटकों

