आज हेल्थ सेक्टर में पंजाब के लिए है ऐतिहासिक दिन - मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 22 जनवरी - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि हेल्थ सेक्टर में पंजाब के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' आज से शुरू होने जा रही है। जो दूसरी सरकारों ने कभी सोचा भी नहीं, वो आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में करने जा रही है। यह भारत की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है। बाकी डिटेल्स हम जल्द ही शेयर करेंगे।
#हेल्थ सेक्टर
# पंजाब
# मुख्यमंत्री भगवंत मान

