गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट को तिरंगे की रोशनी से किया रोशन
दिल्ली, 26 जनवरी - 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट को तिरंगे की रोशनी से रोशन किया गया। दिल्ली 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी दिल्ली का हृदय स्थल इंडिया गेट और कर्तव्य पथ देशभक्ति के रंगों में नहाया नजर आया। तिरंगे की आकर्षक रोशनियों से सजी यह ऐतिहासिक जगह राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक बन गई, जिसने हर आने-जाने वाले को मंत्रमुग्ध कर दिया।
#गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट को तिरंगे की रोशनी से किया रोशन

