दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर, दो लोगों की मौ.त 

दिल्ली, 12 फरवरी - दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर बॉर्डर टोल प्लाजा पर एक कार के ट्रक से टकराने के बाद हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर बॉर्डर पर सड़क हादसे पर लक्ष्मी नगर फायर स्टेशन फायर ऑफिसर आर एस बघेल ने कहा," आज करीब 7.05 बजे मुझे सूचना मिली है गाजीपुर MCD टोल के पास सड़क दुर्घटना हुई है। हम मौके पर आए और गाड़ी में दो फंसे लोगों को निकाल दिया गया और हमारे आने से पहले तीन जिसमें दो बच्चे, और चालक को अस्पताल भेजा गया था इस गाड़ी में 5 लोग सवार थे।"

#दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कार और ट्रक की टक्कर
# दो लोगों की मौ.त