AI Impact Summit: एआई इम्पैक्ट समिट का आज पांचवां दिन, 100+ देशों के तकनीकी धुरंधर कर रहे शिरकत
नई दिल्ली : एआई इम्पैक्ट समिट 2026 कई मायनों में विशिष्ट है। दक्षिण एशिया में पहली बार ऐसा वैश्विक आयोजन किया जा रहा है। भारत दुनिया के कई दिग्गजों का मेजबान बन रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में टेक वर्ल्ड के दिग्गजों के अलावा 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां भारत की तरफ से एआई की दुनिया के लिए MANAV मंत्र भी पेश किया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में कौन से बदलाव हो रहे हैं? आने वाले समय में एआई कैसे इंसानों के जीवन को प्रभावित करने वाला है? भारत की इस क्षेत्र में क्या भूमिका होने वाली है? गूगल, ओपन एआई और ऐसी अन्य कंपनियां जो एआई के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं, इनकी भावी नीति रणनीति क्या होगी? एआ

