जम्मू कश्मीर के बारामूला में आईईडी बरामद
श्रीनगर, 20 फरवरी जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक आईईडी का पता लगाया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार रात जिले के जांबाजपुरा इलाके में एक आईईडी का पता लगाया। उन्होंने बताया कि एक बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। जिससे किसी भी जानमाल के नुकसान को रोका जा सका।
#जम्मू कश्मीर

