हमारी कोशिश है कि चंबा और पूरे हिमाचल को ज़्यादा से ज़्यादा मदद मिले: किरेन रिजिजू
चंबा (हिमाचल प्रदेश), 28 फरवरी - केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "...आज हमने कई नेताओं से बात की, रास्ते में कई लोगों से मिले। अब हम चंबा पहुंचे हैं। कल हम कुछ योजनाओं की आधारशिला रखेंगे और हमारी कोशिश है कि चंबा और पूरे हिमाचल को ज़्यादा से ज़्यादा मदद मिले। राज्य सरकार को दिल्ली से जो भी मदद चाहिए होती है, वह दी जाती है और राज्य सरकार को अपने मामले भी खुद संभालने होते हैं। जनता जानती है कि राज्य सरकार ने कितना काम किया है और कितना नहीं किया, लेकिन हमारा काम जनता की मदद करना है।
#चंबा
# हिमाचल
# किरेन रिजिजू

