Nepal Election 2026: आम चुनाव के लिए मतदान जारी, मैदान में हैं 6500 से अधिक उम्मीदवार
काठमांडू (नेपाल), 5 मार्च -भारत के पड़ोसी मूल्क नेपाल में आम चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पिछले साल Gen-Z के हिंसक विरोध प्रदर्शन और केपी शर्मा ओली की सरकार गिरने के बाद यह पहला चुनाव है। वोटिंग गुरुवार, 5 मार्च को सुबह 7 बजे शुरू होगी, जो शाम 5 बजे चलेगी। इस बार कई युवा चेहरे भी मैदान में है। नेपाल के करीब 1.90 करोड़ मतदाता नई सरकार का चयन करेंगे।
गुरुवार, 5 मार्च 2026 को नेपाल में ऐतिहासिक आम चुनाव हो रहे हैं। यह देश के लिए पहला बड़ा चुनाव है, जो पिछले साल सितंबर में युवाओं के नेतृत्व वाले जेन-जेड आंदोलन (Gen Z protests) के बाद हो रहा है। इस हिंसक विरोध प्रदर्शन में भ्रष्टाचार, नेपोटिज्म और सरकारी जवाबदेही की मांग पर उतरे युवाओं ने केपी शर्मा ओली की सरकार को गिरा दिया था। हिंसक प्रदर्शन में दर्जनों लोगों की मौत हुई थी। वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। तीन लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

