भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर US का हमला
तेल अवीव, 5 मार्च- US-इज़राइल-ईरान युद्ध का आज पांचवां दिन है। US ने श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत आइरिस डेना पर हमला करके उसे डुबो दिया है। श्रीलंका सरकार के मुताबिक, इस हमले में अब तक 87 ईरानी नाविक मारे गए हैं।
US के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा कि एक US सबमरीन ने हिंद महासागर में ईरानी जहाज पर टॉरपीडो मारकर उसे डुबो दिया। श्रीलंकाई नेवी ने 32 घायल नाविकों को बचाया और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहाज पर करीब 180 नाविक सवार थे। लापता लोगों का पता लगाने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापत्तनम में हुए 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू से लौट रहा था।
श्रीलंकाई अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को सुबह 6 से 7 बजे (भारतीय समय) के बीच डिस्ट्रेस कॉल भेजा गया था। प्लेन श्रीलंका के दक्षिणी शहर गाले से करीब 40 नॉटिकल मील (करीब 75 km) दूर था।

