कतर ने ईरान के 10 ड्रोन और दो क्रूज मिसाइल मार गिराए

दोहा, 4 मार्च - कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने ईरान की ओर से दागे गए 10 ड्रोन और दो क्रूज मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। अधिकारियों के अनुसार सभी हमलों को समय रहते रोक लिया गया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब क्षेत्र में अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के कारण खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा हुआ है। कतर की सेना ने कहा कि देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी रक्षा प्रणालियां पूरी तरह सक्रिय हैं।

#कतर
# ईरान
# ड्रोन