पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में BJP और RSS नेताओं की मौजूदगी का विरोध
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और दर्शन पर आधारित एक प्रोग्राम के दौरान, स्टूडेंट ऑर्गनाइज़ेशन ने BJP और RSS नेताओं की मौजूदगी का विरोध किया
उलेखनीय है पंजाब यूनिवर्सिटी (PU), चंडीगढ़ में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और उनके मानवता, साहस और बलिदान के संदेश को याद करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित किए गए थे । यूनिवर्सिटी के गुरु नानक सिख अध्ययन विभाग ने उनके योगदान पर विशेष वेबिनार का आयोजन किया था ।
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में सोमवार को गुरु तेग बहादुर जी के जन्म दिहाड़े को समर्पित कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर आरएसएस के बनवीर सिंह के पहुंचने का विद्यार्थियों ने विरोध किया। विरोध कर रहे छात्रों ने कार्यक्रम से पहले ही कैंपस में प्रदर्शन करते हुए पीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



