मनाली के पास अटल टनल पर ताज़ा हिमपात

मनाली, हिमाचल प्रदेश, 12 मार्च - मनाली के पास अटल टनल पर ताज़ा हिमपात हुआ।

हिमाचल प्रदेश में वीरवार को कई इलाकों में मौसम खराब रहा। शिमला में सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे और हवाएं चलती रहीं।  वहीं,लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि बीते दिन भी यहां पर हल्की बर्फबारी हुई थी। वीरवार को फिर से लाहौल घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे घाटी में एक बार फिर से लाहौल के आस पास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। 

जिला कुल्लू में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। इसके अलावा कल्लू के निचले इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। ऐसे में लंबे समय के बाद हो रही बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं, लाहौल घाटी में भी बारिश और बर्फबारी के चलते अब किसानों ने कृषि कार्यों को भी शुरू कर दिया है। हालांकि लाहौल घाटी में फिलहाल वाहनों की आवाजाही सामान्य है और सैलानी भी बर्फ का मजा लेने के लिए लाहौल घाटी का रुख कर रहे हैं। इसके अलावा मनाली से भी सैलानी बर्फबारी का मजा लेने के लिए अटल टनल पहुंचे। 

#मनाली
# अटल टनल
# हिमपात