मोगा में गलती से चली गोली  बच्चे की जांघ पर लगी 


मोगा, 13 मार्च - मोगा जिले के मोहल्ला किशनपुरा में एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की राइफल से गलती से 3 साल के बच्चे की जांघ में गोली लग गई। बच्चे को तुरंत इलाज के लिए लोकल मेडिसिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।फिलहाल, जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड मौके से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घर के मालिक ने अपने साथ एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया हुआ था, जिसके पास राइफल थी। यह बच्चा नर्सरी में पढ़ता था और स्कूल से पेपर देकर घर आया था।

#मोगा