मोगा :सरपंच मर्डर केस में नया मोड़ गांववालों ने बाघापुराना के मेन चौक पर दिया धरना
मोगा जिले के बाघापुराना कस्बे में शुक्रवार सुबह हुए सरपंच मर्डर केस ने नया मोड़ ले लिया है। पत्तों हीरा सिंह गांव के मौजूदा सरपंच और जिम मालिक हरपिंदर सिंह हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के परिवार ने बाघापुराना से आम आदमी पार्टी के MLA अमृतपाल सिंह सुखानंद पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिवार का आरोप है कि हमलावरों को MLA का संरक्षण प्राप्त था, इसलिए उनका भी नाम इस केस में दर्ज किया जाना चाहिए। परिवार ने मांग की है कि FIR में MLA अमृतपाल सिंह सुखानंद के साथ-साथ मनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, जोबन सिंह और जसवंत सिंह पत्तों का नाम भी शामिल किया जाए।
पुलिस द्वारा केस में MLA का नाम शामिल न करने से गुस्साए परिवार वालों और गांववालों ने बाघापुराना के मेन चौक पर धरना दिया और सड़क जाम कर दी। रिपोर्ट लिखे जाने तक धरना जारी था और ट्रैफिक प्रभावित रहा। कांग्रेस नेता कुलबीर सिंह जीरा और शिरोमणि अकाली दल के नेता तीरथ सिंह मलाहा भी पीड़ित परिवार के सपोर्ट में प्रोटेस्ट में पहुंचे और परिवार के साथ प्रोटेस्ट पर बैठ गए। इस मौके पर कुलबीर जीरा ने मौजूदा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एक सरपंच की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई और पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल हर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

