लुधियाना:देर रात कपड़े की दुकान में लगी भयानक आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, लाखों का नुकसान
लुधियाना के घुमार मंडी इलाके में मौजूद एक कपड़े की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, तब तक दुकान जलकर राख हो चुकी थी।
जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग स्मोक डिटेक्टर से लगी होगी। इस घटना में राहत की बात यह रही कि देर रात होने की वजह से मार्केट खाली था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
फायर ब्रिगेड ऑफिसर राजिंदर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन आग बड़ी होने के कारण और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया है।

