बिक्रम सिंह मजीठिया पेश होने के लिए मोहाली कोर्ट पहुंचे

 

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर के साथ आय से अधिक संपत्ति मामले में पेश होने के लिए मोहाली कोर्ट पहुंचे हैं।

मोहाली। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मोहाली की अदालत में पेश हुए थे । दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 मार्च की तारीख तय कर दी थी ।

अदालत से बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए मजीठिया ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आराेप लगायाथा । उन्होंने कहा कि जेल में बंद रहने के दौरान उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन किया गया।

#बिक्रम सिंह