मंहगा हुआ सिलेंडर, 60 रुपये की हुई बढ़ोतरी


घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से वृद्धि कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर असर पड़ेगा।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई दर अब 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में, कीमत 879 रुपये से बढ़कर 0.30 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। संशोधित दरें आज से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पिछली बार 11 महीने पहले हुई थी बढ़ोतरी

इंडियन ऑयल की तरफ से जारी आकड़ों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में पिछली बार बढ़ोतरी 11 महीने पहले 08 अप्रैल, 2025 को की गई थी. अप्रैल में कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. यह 30 अगस्त, 2023 के बाद से 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की सबसे अधिक कीमत है. ये फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है, जब मध्य-पूर्व एशिया में युद्ध की वजह से पिछले एक हफ्ते के दौरान अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गैस की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  

अब कमर्शियल सिलेंडर भी हो गया महंगा 

इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 114.50 रुपये प्रति सिलेंडर महंगी हो गई है. इसके बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्‍ली में 1883 रुपये, कोलकाता में 1990 रुपये, मुंबई में 1835 रुपये और चेन्‍नई में 2043.50 रुपये हो गई है. यह पिछले एक सप्ताह में दूसरी और इस साल जनवरी के बाद से चौथी बढ़ोतरी है. यह बढ़ोतरी 1 मार्च को 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 28 रुपये की बढ़ोतरी के अतिरिक्त है. इस साल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दरों में 302.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 

 

 

165 सदस्य चुने जाएंगे

वोटों की गिनती फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (एफपीटीपी) सिस्टम के तहत चल रही है, जिसके जरिए संसद के निचले सदन के 165 सदस्य चुने जाएंगे। 

#मंहगा