'पुथुयुग यात्रा के समापन सत्र का शुभारंभ करेंगे राहुल



तिरुवनंतपुरम, 07 मार्च  कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार की शाम को पुथुयुग यात्रा के समापन सत्र का शुभारंभ करेंगे। केरल के विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी पुथुयुग यात्रा गत 06 फरवरी को कासरगोड से शुरू हुई थी। यह यात्रा कई जिलों से होकर गुजरी और इसमें 121 जनसभाएं हुईं, जिसमें स्थानीय तथा राज्य भर के मुद्दों पर बात की गई। इस यात्रा का मकसद लोगों से जुड़ना, शासन की ङ्क्षचताओं को सामने लाना और आने वाले चुनावों से पहले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के लिए जमीनी स्तर पर समर्थन बढ़ाना है। अंतिम सत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल और दीपादास मुंशी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्टी के अन्य पदाधिकारी और समर्थक शामिल होंगे।

पार्टी ने इस यात्रा को हाल के सालों में यूडीएफ के सबसे बड़े संगठित अभियान में से एक बताया, जिसका मकसद लोगों की राय को एक करना और पूरे केरल में पार्टी की मौजूदगी को मजबूत करना है। 
इससे पहले शुक्रवार को श्री गांधी ने इडुक्की जिले के अपने दौरे के दौरान कुट्टिकनम के मैरियन कॉलेज में छात्रों से बात की, जहां उन्होंने सिनेमा और मीडिया के बढ़ते प्रचार के इस्तेमाल की आलोचना की। उन्होंने फिल्म'द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड का जिक्र करते हुए कहा कि थिएटर में इसकी कम भीड़ की खबरें'अच्छी खबर हैं, जो दिखाता है कि केरल में बहुत से लोग राज्य की परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक सछ्वाव को समझते हैं। उन्होंने जोर दिया कि सिनेमा और मीडिया को सामाजिक और सांप्रदायिक फूट को गहरा करने की बजाय एकता और समझ को बढ़ावा देने की कोशिश करनी चाहिए। 

 

#'पुथुयुग यात्रा