युवक की गो.ली मारकर ह.त्या
गुराया (जालंधर), 14 मार्च - गुराया के पास गांव घारका में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार जसप्रीत सिंह जस्सा लंबरदार के खेत में सरसों की कटाई का काम कर रहा था। दोनों के बीच 1500 रुपये में कॉन्ट्रैक्ट तय हुआ था।
लेकिन, काम के पैसे को लेकर मालिक और वर्कर के बीच विवाद हो गया। यह विवाद बढ़ते-बढ़ते बहस में बदल गया। इस दौरान मनोज कुमार वर्कशॉप की तरफ आया और गुस्से में उसने खेत मालिक पर रॉड से वार कर दिया। इस दौरान जसप्रीत सिंह जस्सा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से वर्कर मनोज कुमार पर गोली चला दी, जिससे मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मामले के बारे में DSP फिल्लौर भरत मसीह ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

