जालंधर के स्कूलों को मिला धमकी भरा ईमेल
जालंधर, 16 मार्च (दविंदर) - एक बार फिर जालंधर के स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। APJ और DPS समेत दूसरे स्कूलों को भी धमकी दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी गई है। ईमेल में दोपहर 1:11 बजे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि दोपहर 2:11 बजे विधानसभा उड़ा दी जाएगी, जबकि रात 9:11 बजे दिल्ली ट्रेन उड़ा दी जाएगी।
यह धमकी मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए भी थी। ईमेल में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मान टारगेट पर हैं। धमकी भरा ईमेल पंजाब उल खालिस्तान ने भेजा है। ईमेल में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति हटाने की धमकी दी गई है।
ईमेल में आगे कहा गया है कि सिखों के दुश्मन मार डालेंगे और खालिस्तान रेफरेंडम से पंजाब को भारत से आजाद कराया जाएगा। इस ईमेल के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।
जालंधर में एक बार फिर से स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है। धमकी में 6 स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, असेंबली और डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से 2 धमकी भरी ईमेल भेजी गई। पहली ईमेल में एपीजे, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित एक अन्य स्कूल और असेंबली व अंबेडकर के स्टैच्यू का जिक्र था।
जबकि दूसरी मेल में सिटी ग्रुप, अकाल एकेडमी, सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल का नाम लिखा गया। वहीं इस ई-मेल के बाद एपीजे स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी गई है और पुलिस मामले की जांच जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी आकर्षि जैन ने बताया कि आज 5 से 6 स्कूलों में धमकी भरे ई-मेल आई है। ऐसे में सभी स्कूलों में पुलिस की टीम पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। इस दौरान उन्होंने लोगों से पैनिक ना होने की अपील की है।
एसपी ने कहा कि उनके ध्यान में मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान एसपी ने कहा कि डिप्स स्कूल, एपीजे स्कूल सहित अन्य स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिली है। एसपी ने कहा कि ई-मेल को ट्रेस किया जा रहा है। ऐसे में साइबर टीम लगातार आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में लगी हुई है, जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा। एसपी ने कहा कि स्कूलों की मैनेजमेंट के साथ जीओ, साइबर टीम, एसएचओ सहित अन्य अधिकारी टच में है।

