गृह मंत्री अमित शाह मोगा रैली में पहुंचे
मोगा (पंजाब), 14 मार्च - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आम आदमी पार्टी में नशे का कारोबार समाप्त करने का दम नहीं है। कांग्रेस और अकाली तो पहले भी थे, वे भी नहीं रोक पाए। नशे का कारोबार सिर्फ भाजपा रोक सकती है... मैं आपसे वादा करता हूं आप फरवरी 2027 में आशीर्वाद दे दीजिए दो साल में हम नशे के कारोबार को मूल समेत उखाड़ फेंकेंगे। आज पूरा पंजाब धर्म परिवर्तन से जूझ रहा है... आप एक बार भाजपा सरकार बनाइए, हम पहला बिल पंजाब में धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध लगाने का लाएंगे। कांग्रेस, AAP वोट बैंक की लालच में धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देती है... हम पंजाब में नशा तो बंद करेंगे ही साथ ही धर्म परिवर्तन को भी समाप्त करेंगे।
#गृह मंत्री अमित शाह
# मोगा रैली

