मेरे ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं- लालजीत सिंह भुल्लर
चंडीगढ़, 21 मार्च- परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। इस्तीफा देने से पहले लालजीत भुल्लर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिए कहा है कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा सच के साथ खड़ी है और सच का ही समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोपों की सही जांच होनी चाहिए। भुल्लर ने कहा कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं ताकि मेरे खिलाफ लगे आरोपों की जांच में मेरा मंत्री पद आड़े न आए।
#मेरे ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं- लालजीत सिंह भुल्लर



