नीतीश कुमार आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अब तक जनता दल यूनाइटेड की ओर से इसको लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। विधानसभा अध्यक्ष को भी यह जानकारी नहीं है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस्तीफा देंगे। संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना होगा। 
भाजप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा। 
  
 
  


 

 

 
#नीतीश कुमार