इस्राइल के हाइफा में बड़ा हमला; स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र
तेहरान, 30 मार्च- ईरान ने अमेरिकी और इस्राइली अधिकारियों के घरों को निशाना बनाने की धमकी दी है। ह चेतावनी ऐसे समय में आई, जब ईरानी शहरों में आवासीय इलाके हमलों के दायरे में आ गए हैं। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जोलघारी ने रविवार को कहा कि अमेरिकी और इस्राइली सैन्य और राजनीतिक अधिकारियों के घर अब 'वैध लक्ष्य' माने जा सकते हैं। यह चेतावनी उस समय आई,जब ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच तनाव बढ़ रहा है।
जोलघारी ने कहा कि ईरान के कई शहरों में अमेरिकी और इस्राइली बलों की ओर से आवासीय क्षेत्रों पर किए गए हमलों के जवाब में यह निर्णय लिया गया है। इस बयान से क्षेत्र में संघर्ष की तीव्रता बढ़ने और नागरिकों और अधिकारियों के लिए जोखिम बढ़ने का डर पैदा हो गया है।
स्पेन ने कहा कि उसने ईरान के साथ जारी युद्ध में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले के अब अमेरिकी सैन्य विमान अब स्पेन के ऊपर से होकर अपने मिशन के लिए नहीं जा सकेंगे और उन्हें वैकल्पिक रास्ते अपनाने होंगे। एसोसिएटेड प्रेस ने जानकारी दी।

