IPL 2026 - हैदराबाद ने पंजाब को जीत के लिए दिया 220 रन का टारगेट
मोहाली, 11 अप्रैल - IPL 2026 का 17वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हैदराबाद को पहले बैटिंग के लिए बुलाया और पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने तय 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। हैदराबाद के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा ने 74 (28 बॉल) रन बनाए, जबकि ट्रैविस हेड ने 38 (23 बॉल), ईशान किशन ने 27 (17 बॉल), अनिकेत वर्मा ने 18 (9 बॉल), सलिल अरोड़ा ने 9 (8 बॉल) और हेनरिक क्लासेन ने 39 (33 बॉल) रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट, शशांक सिंह ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट और जेवियर बार्टलेट ने 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिया।
#IPL 2026
# हैदराबाद
# पंजाब

