ब्रेक फेल होने से एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 यात्री घायल
ऊना, 12 अप्रैल (हरपाल सिंह कोटला)- धर्मशाला से होशियारपुर जा रही एचआरटीसी की एक बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित होकर पहले एक कार से टकराई और उसके बाद पहाड़ी से जा भिड़ी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
#ब्रेक फेल होने से एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त
# 12 यात्री घायल

