हिमाचल :सुक्खू सरकार की नीतियों के विरोध में गरजी  भाजपा 


ऊना मे रैल्ली निकाल किया प्रदर्शन 
  ऊना मे प्रदेश मे कांग्रेस सरकार  की नीतियों के विरोध में भाजपा द्वारा  प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रधान एवं ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती की अगुवाई मे धरना प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर  उन्होंने कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन बढ़ने का दावा किया और कहा कि कांग्रेस सरकार में खनन माफिया का बोलबाला है । भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस शासन में फिरौती माफिया ने भी पांव पसारे हैं । उन्हों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स वृद्धि की वापिसी भारतीय जनता पार्टी के दवाब और जनमानस के विरोध के कारण ही संभव हो सकी है ।
 उन्होंने पेट्रोल डीजल पर पांच रुपए तक का सेस बढ़ाए जाने का विरोध भाजपा द्वारा ग्रामीण स्तर  किया जाएगा और सुक्खू सरकार को जनता के कटघरे में खड़ा किया जाएगा । 

#सुक्खू सरकार