कौल सिंह नाराज़ नहीं, उन्होंने दिया है मात्र सुझाव- प्रतिभा सिंह
नई कार्यकारिणी गठन में हुआ विलंब, लेकिन अनुभवी नेताओं को मिली जगह- प्रतिभा
हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नई कार्यकारिणी के गठन का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी गठन में देरी ज़रूर हुई, लेकिन इसमें अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है. प्रतिभा सिंह ने इसके लिए हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की भी तारीफ़ की. वहीं, कांग्रेस के आला नेताओं की नाराज़गी को लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार पर काम का अत्यधिक दबाव होता है. बावजूद इसके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी का काम करने की कोशिश में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. प्रतिभा सिंह ने कहा कि कौल सिंह नाराज़ नहीं हैं. वे वरिष्ठ नेता है और उन्हें जो महसूस हुआ, उन्होंने वही बात कही. उन्होंने सुझाव दिया है. इसमें नाराज़गी का विषय नहीं है.

