हम तमिलनाडु में भी अपनी गठबंधन की सरकार बनाएंगे - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
कोयंबटूर, 15 अप्रैल - दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जैसे पूरा देश तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है, हम चाहते हैं कि तमिलनाडु भी वैसे ही आगे बढ़े। यहां की भ्रष्टाचारी सरकार को हटाना बहुत जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम तमिलनाडु में भी अपनी गठबंधन की सरकार बनाएंगे और इसे आगे लेकर जाएंगे।
परिसीमन पर मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बयान पर उन्होंने कहा कि ये वह लोग हैं जिन्हें लोकतंत्र के साथ चलने में तकलीफ होती है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम, यह देश की आधी आबादी के हित के लिए है, देश हित के लिए है। यदि निर्णयों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ती है तो उन्हें क्या तकलीफ है?
#हम तमिलनाडु में भी अपनी गठबंधन की सरकार बनाएंगे - मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

