जयपुर: राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा 77वें राजस्थान पुलिस दिवस समारोह में हुए शामिल

 

जयपुर (राजस्थान) 16 , अप्रैल , (एएनआई)  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के पुलिस अकादमी परेड ग्राउंड में आयोजित 77वें राजस्थान पुलिस दिवस समारोह में शिरकत की। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने भव्य परेड की सलामी ली और पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन की सराहना की। समारोह में राजस्थान पुलिस अकादमी, RAC यानी राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी की चौथी और पांचवीं बटालियन, जयपुर कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वाड और ट्रैफिक पुलिस की टुकड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

#जयपुर: राजस्थान