केंद्र इस भ्रम में है कि चुनावी राज्यों के विपक्षी सांसद संसद में मतदान में भाग नहीं लेंगेः राउत

 


शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार इस भ्रम में है कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल के विपक्षी सांसद अपने-अपने राज्यों में चुनाव के कारण परिसीमन विधेयक पर मतदान के दौरान संसद नहीं आएंगे।

नयी दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए राउत ने कहा कि प्रमुख विपक्षी नेताओं जिनमें उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल हैं, को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राज्यसभा सदस्य ने कहा कि ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। इसलिए यह तय किया गया कि ठाकरे, बनर्जी से बात करेंगे ताकि उनकी पार्टी के सांसद संसद में उपस्थित रहें और विधेयक के खिलाफ मतदान करें।उन्होंने बताया कि ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नयी दिल्ली में विपक्षी नेताओं की बैठक में शामिल हुए।

#राउत