यह संविधान संशोधन होने के बाद कर्नाटक की संख्या 28 से 42 हो जाएगी: अमित शाह
नई दिल्ली, 16 अप्रैल - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण और परिसीमन पर लोकसभा में बोलते हुए कहा, "एक सबसे बड़ा नैरेटिव खड़ा किया जा रहा है, भ्रांति फैलाई जा रही है कि यह जो तीन विधेयक हैंः संविधान संशोधन विधेयक और परिसीमन और संघ क्षेत्र के चुनाव के कानून में बदलाव का कानून, यह आने से लोकसभा में दक्षिण की क्षमता कम हो जाएगी और हमारे दक्षिण के राज्यों को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कर्नाटक राज्य में 28 सीटें हैं... यह संविधान संशोधन होने के बाद कर्नाटक की संख्या 28 से 42 हो जाएगी, ज़रा भी नुकसान कर्नाटक को नहीं होगा।
#संविधान
# कर्नाटक
# अमित शाह

