DC vs PBKS: फील्डिंग करते वक्त गंभीर रूप से चोटिल हुए एनगिडी

नई दिल्ली, 25 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स के घातक गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए। फिलहाल मैदान पर फीजियो मौजूद हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के घातक गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए। फिलहाल मैदान पर फीजियो मौजूद हैं। एनगिडी की चोट ज्यादा गंभीर मालूम पड़ रही है। शुरुआत में वह डॉक्टर से कुछ बात कर रहे थे, लेकिन फिलहाल स्थिति गंभीर लग रही है। मैदान पर पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग भी मौजूद हैं और दर्शक भी इस दृष्य से चिंता में दिख रहे हैं। मैच फिलहाल रुका हुआ है। स्थिति कितनी गंभीर से इस बात का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि मैदान के अंदर एंबुलेंस भी आ गई है। 

#DC vs PBKS
# फील्डिंग
# एनगिडी