खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की उठाई मांग 

शिमला, 25 अप्रैल (मनीष शारदा) - श्रीनगर में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवा मामले एवं खेल मंत्रियों के चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने की।इस चिंतन शिविर के माध्यम से केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, नई योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और “फिट इंडिया” जैसे अभियानों को और गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। 
शिविर में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज की मांग उठाई। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवियासे मुलाकात की ओर उन्हें हिमाचली शाल ओर टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही हिमाचल में खेलो को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज देने की मांग उठाई साथ ही किन्नौर, लाहौल-स्पीति और धर्मशाला में हाई-एल्टीट्यूड प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया। 
यादवेन्द्र गोमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियाँ खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहद अनुकूल हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल के लिए एक विशेष स्पोर्ट्स पैकेज दिया जाए, जिससे खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर उन्होंने राज्य में हाई-एल्टीट्यूड प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की भी मांग रखी। गोमा ने विशेष रूप से किन्नौर, लाहौल-स्पीति और धर्मशाला में ऐसे प्रशिक्षण केंद्र खोलने का प्रस्ताव दिया, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिल सके और वे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभ्यास कर अपनी क्षमता को और बेहतर बना सकें।
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में हाई-एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर बनने से न केवल हिमाचल बल्कि देशभर के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और भारत अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में और मजबूत होकर उभरेगा।

 
#खेल मंत्री
# यादविंद्र गोमा
# प्रदेश
# खेलों