IPL में आज पंजाब और लखनऊ का होगा आमना-सामना
लखनऊ, 23 अप्रैल- IPL में आज पंजाब किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होगा। पंजाब के लिए यह करो या मरो का मैच है। पहले हाफ में सात में से छह मैच जीतने वाली टीम अब लगातार छह मैच हार चुकी है।
यह आठवीं बार होगा जब दोनों टीमें IPL में आमने-सामने होंगी। ये दोनों टीमें सात बार आमने-सामने हो चुकी हैं। लखनऊ ने तीन मैच जीते हैं, जबकि पंजाब ने चार। एक मैच टाई रहा था। यह दूसरी बार होगा जब इस सीजन में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पहले मैच में पंजाब ने लखनऊ को उसके होम ग्राउंड पर हराया था।
#पंजाब
# लखनऊ

