ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके परिवार के वकील अंकुर पांडे का बयान
भोपाल, मध्य प्रदेश, 23 मई - ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके परिवार के वकील अंकुर पांडे ने कहा, "सवाल यह था कि शुरू से ही जांच टीम, चाहे वह मध्य प्रदेश पुलिस हो, ने इस केस को गंभीरता से नहीं लिया। इसमें कई कमियां थीं... मध्य प्रदेश सरकार ने भी हमारी बताई कमियों को माना और CBI की मंज़ूरी दे दी। परिवार की तरफ से कुछ नंबर दिए गए थे, उनमें से एक नंबर कटारा पुलिस स्टेशन में कार्यरत SHO का था... वह अभी जो SIT बनी थी, उसमें काम कर रहे हैं। हम इस बारे में कमिश्नर और SIT दोनों को पत्र लिख रहे हैं कि उन्हें तुरंत SIT से हटा दिया जाए। हम उन्हें हटाने की मांग इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह आरोपी से बात क्यों कर रहे थे?... हमारी बस यही मांग है कि जांच हो, अगर उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो कार्रवाई हो।

